IQNA

दुनिया के सबसे छोटे मुद्रित कुरान की जॉर्डन संग्रहालय में रक्षा

15:08 - December 04, 2021
समाचार आईडी: 3476768
तेहरान(IQNA)दुनिया का सबसे छोटा मुद्रित कुरान, 2.5 सेमी लंबा और 1.5 सेमी चौड़ा, इब्राहिम अहमद नवार नामक जॉर्डन के एक कलेक्टर के निजी संग्रहालय में रखा है।
अनातोलियन समाचार एजेंसी के अरबी खंड के अनुसार, जॉर्डन के शहर अल-सल्त में रहने वाले 62 वर्षीय इब्राहिम अहमद नवार ने एक निजी संग्रहालय की स्थापना की है, जिसे लोक विरासत का स्थायी संग्रहालय कहा जाता है।
इस संग्रहालय में, साधारण सुविधाओं के साथ, वह कला के 25,000 से अधिक मूल्यवान कार्यों को रखते हैं, जिनमें से अधिकांश बीसवीं शताब्दी की शुरुआत के हैं।
इन कार्यों में दुनिया में कुरान का सबसे छोटा मुद्रित संस्करण है, जो 2.5 सेमी लंबा और 1.5 सेमी चौड़ा है।
अनातोली के साथ एक साक्षात्कार में, इब्राहिम अहमद नवार ने कहा: विशेषज्ञों और ऐक्सपर्ट ने इस कुरान को देखने के बाद घोषणा की कि यह संस्करण दुनिया में सबसे छोटा मुद्रित कुरान है।
उन्होंने आगे कहा: "विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया में कुरान के सबसे छोटे मुद्रित संस्करण का आयाम 2.5 सेमी लंबा और 1.75 सेमी चौड़ा है, लेकिन अल-सल्ट शहर में कुरान के मुद्रित संस्करण के आयाम इस से छोटा है।
कुरान के इस संस्करण, जिसके प्रकाशन की तारीख ज्ञात नहीं है, में कुरान के सभी अध्याय एक सूची के साथ शामिल हैं, जिसके पृष्ठ नाजुक और सोने के और संख्याएं हैं, और इसकी पंक्तियों को केवल एक सूक्ष्म आवर्धक कांच के साथ पढ़ा जा सकता है।
जॉर्डन के कलेक्टर ने कुरान की यह मुद्रित प्रति 1980 में अल-सल्ट शहर के एक निवासी से प्राप्त की, जिसे यह मूल्यवान कार्य अपने पिता से विरासत में मिला था।
कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि कुरान का यह मुद्रित संस्करण 100 वर्ष से अधिक पुराना है, जो बीसवीं शताब्दी की शुरुआत का है।
4018041

‌نگه‌داری کوچک‌ترین قرآن چاپی جهان در موزه اردن

‌نگه‌داری کوچک‌ترین قرآن چاپی جهان در موزه اردن

‌نگه‌داری کوچک‌ترین قرآن چاپی جهان در موزه اردن


 
 
captcha