IQNA

कर्बला में इमाम हुसैन (अ0) के हरम के संग्रहालय को सोने से तैय्यार कुरान दान+ वीडियो

10:17 - May 22, 2023
समाचार आईडी: 3479158
तेहरान (IQNA) अस्तानए मुक़द्दसे हुसैनी ने कर्बला शहर में इस पवित्र हरम के संग्रहालय को दान की गई नई पुनर्मुद्रित कुरान के प्रदर्शन की घोषणा की है।

इकना ने नून समाचार एजेंसी अनुसार बताया कि, कर्बला में इमाम हुसैन (अ0) के हरम के संग्रहालय को और अहले बैत (अ.स.) के एक प्रशंसक की ओर सोने, चांदी, तांबे, हीरे, प्लेटिनम से सजाए गए पवित्र कुरान की एक दुर्लभ प्रति उपहार में दी गई थी।
अस्तानए मुक़द्दसे हुसैनी संग्रहालय के प्रमुख ग़स्सान शाहरिस्तानी कहते हैं: कि इमाम हुसैन (अ0) संग्रहालय को एक नया मूल्यवान कार्य दान किया गया है, जो 18 और 24 कैरेट सोने से ढकी पवित्र कुरान की एक पुस्तक है, जिसमें 1,500 ग्राम सोना है। शुद्ध चांदी, 21 तांबे की चादरें और चांदी और प्लेटिनम की प्लेटें और मूल हीरे के डेढ़ कैरेट का भी उपयोग किया ग़या है।
उन्होंने कहा: पवित्र कुरान की इस प्रति को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सोने की मात्रा चार किलोग्राम तक पहुंचती है और इसे विश्व सुलेखक उस्मान ताहा की लिखावट में प्रदर्शित किया गया है।
4141958

captcha