IQNA

कुरान जलाने के बाद अल-कायदा के खतरे को लेकर डेनमार्क की चिंता

15:17 - August 18, 2023
समाचार आईडी: 3479652
डेनमार्क (IQNA) डेनमार्क के न्याय मंत्री ने घोषणा की है कि वह पवित्र कुरान के अपमान के बाद इस देश में अल-कायदा आतंकवादी संगठन द्वारा अभियान चलाने की धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं।

इकना के मुताबिक, अल-शारूक का हवाला देते हुए डेनमार्क के न्याय मंत्री पीटर हम्मेलगार्ड ने कहा है कि यह देश डेनमार्क में हमला करने की अल-कायदा आतंकवादी संगठन की धमकी को बहुत गंभीरता से लेता है।

 

यह बताया गया कि अल-कायदा ने हाल ही में स्वीडन और डेनमार्क में कुरान के अपमान के जवाब में मुसलमानों से हमले करने का मुतालबा किया है।

 

डेनमार्क की घरेलू खुफिया एजेंसी ने पहले पुष्टि की थी कि दोनों देशों में कुरान की प्रतियां जलाने के जवाब में स्वीडन और डेनमार्क के खिलाफ एक नया खतरा था।

 

न्याय मंत्री ने पवित्र कुरान को जलाने पर प्रतिबंध लगाने की सरकार की मंशा के बारे में अपनी बात दोहराई, लेकिन यह नहीं बताया कि वे उपाय क्या होंगे।

 

दूसरी ओर, कुछ दक्षिणपंथी दलों ने पवित्र कुरान के अपमान पर प्रतिबंध को बोलने की आजादी का उल्लंघन बताया है और इसका विरोध किया है।

 

अल-कायदा की करीबी वेबसाइट पर प्रकाशित कथित बयान में कहा गया है, ''यूरोप ने चार्ली हेब्दो में हमारे संदेश को गलत समझा।''

 

गौरतलब है कि पैग़ंबरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलेही वालेही वसल्लम के खिलाफ अपमानजनक कार्टून प्रकाशित करने के बाद व्यंग्य अखबार "चार्ली हेब्दो" 2015 में घातक हमले का निशाना बना था और अल-कायदा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

 

स्वीडन और डेनमार्क में कुरान के अपमान के बाद दुनिया भर में, खासकर इस्लामिक देशों में इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। हालाँकि, कई इस्लामी हस्तियों ने इस बात पर जोर दिया है कि ये विरोध प्रदर्शन हिंसक कृत्यों में नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि इस मामले में, कुरान का अपमान करने वालों का लक्ष्य, यानी इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देना, हासिल हो जाएगा।

captcha