IQNA

शलमचेह सीमा पर 24 घंटे ज़ायरीन-ए-अरबईन की सेवा जारी

तेहरान (IQNA)अरबईन-ए-हुसैनी के अवसर पर शलमचेह सीमा पर स्थापित मुस्तज़अफ़ान फ़ाउंडेशन का मौक़िब (सेवा शिविर) चौबीसों घंटे ज़ायरीन-ए-इमाम हुसैन (अ.) की सेवा में जुटा हुआ है। यहाँ श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा तथा बैंकिंग जैसी आवश्यक सुविधाएँ निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

इकना के अनुसा ، इस सेवा शिविर में अन्य स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में ख़ादिम ज़ायरीन की सुविधा और आराम के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। मौक़िब में निःशुल्क आतिथ्य सेवा, चिकित्सकीय सहायता और बैंकिंग सेवाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बन सके.

अरबईन दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक धार्मिक जनसमागम माना जाता है, जिसमें विभिन्न देशों से लाखों श्रद्धालु कर्बला पहुँचते हैं। इस दौरान मार्ग में स्थापित मौक़िब ज़ायरीन को भोजन, चिकित्सा, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सेवाएँ प्रदान कर इस महान आध्यात्मिक यात्रा को सहयोग देते हैं।