मिल्युनों इराक़ियों का अमेरिकी आतंकवादियों को देश से निकालने के लिए मार्च
इराक़ की राजधानी बग़दाद कल अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी के विरोध में मिल्युनों प्रदर्शनकारियों के एकजुट होने का गवाह बना। इराक़ी कफ़नपोश प्रदर्शनकारियों ने "सदर" आंदोलन के नेता मुक़तदा अल-सदर, प्रतिरोध समूहों और कुछ धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों के निमंत्रण पर बगदाद की सड़कों पर इराकी झंडा लहराते हुए प्रदर्शन किया।