ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)सऊदी अरब में प्रकाशित समाचार पत्र "Alriyaz" के हवाले से,60 सऊदी क़ुरआनी शख़्सीयतों को कुरान शिक्षा सेवा क्रम में उनके प्रयासों के कारण आज मक्का मुकर्रमह हिफ़्ज़े कुरान एसोसिएशन के पचासवें स्थापना वर्ष के अवसर पर "उम्मुल क़ुरा" विश्वविधालय में ऐक समारोह के दौरान सम्मानित किया जाऐगा.
यह समारोह शाह अब्दुल्ला के प्रवेक्षण में और Endowments, मार्गदर्शन और इस्लामी मामलों के मंत्री तथा मुस्लिम विद्वानों सहित सऊदी अधिकारियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किया जाएगा.
मक्का मुकर्रमह हिफ़्ज़े कुरान एसोसिएशन के पचासवें स्थापना वर्ष समारोह में इस एसोसिएशन का सामुदायिक इतिहास और गतिविधियों का चार्टर सऊदी अरब में सबसे पहली इस्लामिक सोसाइटी के रूप में शुभारंभ किया जाऐगा.
यह विधेयक 400 पृष्ठों पर शामिल है और उसमें स्थापना से अब तक मक्का मुकर्रमह हिफ़्ज़े कुरान एसोसिएशन की गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज़ और सूचनाऐं लिखी गयी हैं.
881462