IQNA

इराक़ में उन्स बा कुरान की महफिलें आयोजित की जाएगीं

20:44 - November 13, 2011
समाचार आईडी: 2222060
अंतर्राष्ट्रीय समूह: 15 नवंबर मंगलवार को ईदे सईदे ग़दीर के अवसर पर उन्स बा कुरान करीम की महफिलें इराक़ के विभिन्न प्रांतों की क़ुरानी संस्थाओं द्वारा आयोजित की जाएगीं
नासरिया शहर के दारूल क़ुरान संस्था के निदेशक और इस देश के प्रांत"ज़ी क़ार" में इराक़ी कैबिनेट के सचिवालय से आश्रित पवित्र कुरान की उच्च समिति के समन्वयक ज़िम्मेदार"राद अदनान अल नासिरी" ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में कहा: कि ईदे सईदे ग़दीर के मौक़े पर क़ुरानी समारोह और यह महफिलें इराक की इस्लामी संस्थाओं के प्रयास से बसरा, ज़ीक़ार, अल मुसन्ना नजफे अशरफ, कर्बला और बगदाद के प्रांतों में आयोजित की जाएगीं
राद अदनान नासिरी ने आगे कहा: कि मंगलवार को प्रांत ज़ीक़ार में इस इंस्टीट्यूट की विभिन्न शाख़ाओं और शहर नासरिया की दारूल क़ुरान इंस्टीट्यूट में अनाथ बच्चों के पुनर्वास और देखभाल के लिए एकजुटता चैरिटेबल एसोसिएशन के सहयोग से एक क़ुरानी महफिलल का आयोजन किया जाएगा
राद अदनान अल नासरी ने दोहराया: कि प्रांत ज़ीक़ार की क़ुरानी महफिल नबी(स0अ0) की हदीस"अली(अ0स0) क़ुरान के साथ हैं और कुरान अली(अ0स0) के साथ है यह दोनो एक दूसरे से अलग नहीं होंगे यहां तक कि हौज़े कौसर पर मिलेंगें आयोजित की जाएगी
अंत में उन्होंने कहा: कि इराक के सार्वजनिक संस्थानों में Quranic गतिविधियां ईदे क़ुर्बान की छुट्टियों के बाद शुरू हो जाऐंगी और यह गतिविधियां इराक की मंत्रिमंडल की निगरानी समिति के साथ और नासरिया के दारूल क़ुरान संस्थान के सहयोग से साथ जारी रहेगी
896958
captcha