अंतर्राष्ट्रीय समूह:"यूरोपी कुरानिक संस्थानों में शिक्षण विधियों के विकास"पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन , कल 18 नवंबर,से इस्लामी विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा संगठन (ISESCO) द्वारा "मैड्रिड" स्पेन की राजधानी में शुरू होगया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)संयुक्त अरब अमीरात में प्रकाशित समाचार पत्र"बयान"के अनुसार,यह वैज्ञानिक सम्मेलन स्पेन में यूरोपीय समुदाय के क़ुरानी संस्थानों में शैक्षिक तरीकों को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जारही है और 4 दिनों के लिए जारी रहेगी.
यह सम्मेलन इस्लामी संगठन ISESCO के प्रयासों और पवित्र हिफ़्ज़े कुरान विश्व फोरम के सहयोग तथा स्पेन की कुरान ऐसोसीऐशन के समन्वय से आयोजित किया जारहा है.
इस सम्मेलन में अल्बानिया, जर्मनी, स्पेन, इटली, तुर्की, स्वीडन, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, सर्बिया, क्रोएशिया, फ्रांस, फिनलैंड, नॉर्वे और ऑस्ट्रिया देशों की क़ुरानी संस्थाओं से 36 प्रभारी और ज़िम्मेदार मौजूद रहेंगे.
900143