ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने मिस्र प्रकाशित समाचार पत्र "Alshrvq"के अनुसार उद्धृत किया कि अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित कुरान करीम के इस नए अनुवाद में कुरान की विभिन्न क़िरअतों का लिहाज़ किया गया है और इस अनुवाद को अल अज़हर से सम्बंधित इस्लामी अनुसंधान विभाग की निररानी में प्रकाशित किया गया है
इस अनूदित कुरान को"अहमद हामिद" मरहूम ने शुरू किया था लेकिन पांचवां हिस्सा पूरा करने के बाद उनका इंतेक़ाल हो गया था उनकी मृत्यु के बाद मिस्र के सैन्य अकादमी के पूर्व प्रमुख और उनके बेटे"मोहम्मद हामिद" ने उनका अनुवाद पूरा किया
यह याद दिलाता है कि डा.अहमद हामिद साल 1892 ई.में पैदा हुऐ थे उन्होंने चिकित्सा स्कूल(फवाद अल अव्वल)कि अब इसे काहिरा विश्वविद्यालय कहा जाता है, स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी और पवित्र कुरान के पांचवें हिस्से का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया है
925510