IQNA

संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया में कुरानी प्रतियोगिता का आयोजन

9:32 - January 23, 2012
समाचार आईडी: 2261133
अंतर्राष्ट्रीय समूह: 24 मार्च को हिफ़्ज़ और क़िरअते क़ुरान की सातवीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रांत वर्जीनिया के शहर रिकमंड में आयोजित की जाएगी
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«icva1.com»के हवाले से बताया कि हर साल यह प्रतियोगिता वर्जीनिया के इस्लामिक सेंटर द्वारा आयोजित की जाती है
हिफ़्ज़ के विषय में सातवीं प्रतियोगिता वयस्कों के सात समूह के लिए और तीन बच्चों के आयु वर्ग के लिए और क़िरअत के विषय में 16 साल से अधिक के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जाएगी
मुख्य प्रतियोगिता की शुरूआत से पहले 17 मार्च के दिन परीक्षण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ताकि प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की क्षमता हासिल हो जाए
हिफ़्ज़ के विषय में प्रतिभागियों का मूल्यांकन सही हिफ़्ज़, सही उच्चारण, और तरतील के साथ क़ुर्आन की आयतों को पढ़ने की क्षमता को देखा जाएगा
क़िरअत के विषय में भी प्रतिभागियों से सूरे बक़रा या आले इमरान की आयतों को पढ़वाया जाएगा और तजवीद और आदाबे क़िरअत का ध्यान रखते हुए उन्हे नम्बर दिये जाऐंगें
चैम्पियनशिप अंत में इस टूर्नामेंट के विजेताओं को एक समारोह के दौरान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
938848
captcha