इंटरनेशनल ग्रुप: ट्यूनीशिया के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने पवित्र कुरान के अपमान, के जवाब में शुक्रवार, 23 मार्च को पवित्र कुरान राष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) मिस्र में प्रकाशित समाचार पत्र "Albshayr"के हवाले से, इस दिन में पवित्र कुरान राष्ट्रीय दिवस के आयोजकों ने पवित्र कुरान के उचित परिचय, इस आसमानी पुस्तक की पवित्रता, उसके प्रावधानों की व्याख्या और समाज सुधार में उसकी भूमिका तथा मानवता के लिऐ विकास व भलाइ लाने ऐवं राष्ट्रीय और मनुष्य की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए कोशिशें कीं.
इस समाचार पत्र के अनुसार, कुरआन के राष्ट्रीय दिवस का ऐलान इन अज्ञात लोगों के मज़मूम कार्वाई का जवाब है जिन्होंने बिन करदान शहर की मस्जिद में कुरआन का अपमान किया और जामा मस्जिद अल्फ़्तह के दरवाजे पर यहूदी सितारे की छवि बनाई थी.
धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने इस कुरआन के राष्ट्रीय दिवस में इस कुरान विरोधी कार्वाई की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के कदम न केवल ट्यूनीशिया के राष्ट्रीय पहचान के खिलाफ हैं बल्कि ट्यूनीशिया के इस्लामी और धार्मिक विश्वासों के भी ख़िलाफ़ हैं.
उल्लेखनीय है कि मंत्रालय धार्मिक मामलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा फोरसेज़ से मांग की कि जल्द से जल्द इन इस्लाम दुश्मन कारकों की पहचान की जाए और उन्हें सज़ा दी जाए.
974725