IQNA

कुवैत में 11 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी

19:45 - March 28, 2012
समाचार आईडी: 2295544
अंतर्राष्ट्रीय समूह: इस साल कुवैत में 11 अप्रैल को हिफ़्ज़ और तजवीदे कुरान की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता दुनिया के 50 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने कुवैत प्रिंट समाचार पत्र "अल राय»के अनुसार बताया कि कुवैत के इस्लामी मामलों और Awqaf मंत्रालय के प्रतिनिधी अब्दुल्ला मेंहदी बराक और इस मंत्रालय की इस्लामिक स्टडीज और कुरान के मामलों के सहायक ने इस बारे में कहा: कि यह प्रतियोगिता 11 अप्रैल से कुवैत के अमीर की देख रेख में आयोजित की जाएगी और इस महीने की 18 तक जारी रहेगी
अब्दुल्ला मेंहदी बराक ने कहा: कि इस प्रतियोगिता में 50 देशों के लोग भाग लेंगे जिसमें 46 इस्लामी देश हैं और रूस, मध्य अफ्रीका, बोस्निया और सर्बिया यह चार देश गैर इस्लामी हैं
कुवैत के इस्लामी मामलों और Awqaf मंत्रालय के प्रतिनिधि ने कहा कि कुवैत की हिफ़्ज़ और तजवीदे कुरान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 56 देशों को भाग लेने के लिए कहा गया है जिसमें से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 देशों के लोग आने के लिए तैयार हैं और मुक़ाबला करने वाले कुल 90 लोग हैं
975 579
captcha