IQNA

क़तर में युवाओं के लिए कुरान और हदीस प्रतियोगिता के बेस्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा

23:23 - April 12, 2012
समाचार आईडी: 2303398
इंटरनेशनल ग्रुप: आज 12 अप्रैल की रात को विशेष रूप से कतर के युवाओं के लिए हिफ़्ज़े कुरान और हदीसे नबवी की प्रतियोगिता के बेस्ट लोगों को समारोह के दौरान इस देश की राजधानी"दोहा"में सम्मानित किया जाएगा
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने क़तर प्रिंट समाचार पत्र"Alrayh" के अनुसार उद्धृत किया कि यह समारोह युवाओं से संबंधित कलाओं,संस्कृति और विरासत की मंत्रालय के प्रयास से क़तर के स्पोर्ट क्लब दोहा में आयोजित किया जाएगा
क़तर के कुरान और हदीस टूर्नामेंट के आयोजन के अधिकारियों मे से सय्यद अब्दुल रहमान मुहम्मद अल हाजरी ने कहा: कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ियों को कुरान और सुन्नते नबवी से परिचित कराना है और उन्हें गुमराही से बचाना है
क़तर के संस्कृति मंत्रालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के भाग के अध्यक्ष सय्यद जमाल फाएज़ अल सईद ने भी कहा कि कुरान और हदीस का टूर्नामेंट युवा लोगों के लिए लगातार 25 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें नए केन्द्रों और संस्थानों ने भाग लिया
983 286
captcha