IQNA

ब्रुनेई के हिफ़्ज़ कुरान टूर्नामेंट का अंतिम दौरा रमजान में आयोजित किया जाएगा

21:38 - April 18, 2012
समाचार आईडी: 2307891
अंतरराष्ट्रीय समूह: तफसीर और हिफ़्ज़े क़ुरान करीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अंतिम दौरा ब्रुनेई में रमजान मुबारक के महीने में आयोजित किया जाएगा
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«ब्रुनेई टाइम्स»के अनुसार उद्धृत किया कि इस प्रतियोगिता का प्रारंभिक दौर 134 प्रतिभागियों की उपस्थिति के साथ 10 और 12 अप्रैल को इस देश में आयोजित किया गया
प्रतिभागी कि जो इस प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर की सीमा तक पहुँच चुके हैं वह सेमी फाइनल के अंतिम चरण तक पहंचेंगे और इस प्रतियोगिता के विजेता रमजान के महीने में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे
यह टूर्नामेंट चार अलग अलग समूहों में आयोजित किया जाएगा हिफ़्ज़ में प्रतिभागियों का पहला समूह सूरे इन्शेक़ाक़ से शम्स तक सूरे ज़ोहा से सूरे नास और सूरे अलक़ और सूरे मुतफ्फीन की तफसीर विशेष रूप से 10 वर्ष से कम के बच्चे आपस में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे
हिफ़्ज़ में सूरे सजदा,यासीन, दोख़ान, अल रहमान, वाक़ेआ, हश्र, मुल्क और सूरे कहफ की व्याख्या में 15 वर्ष से कम के व्यक्ति दूसरे समूह में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं
तीसरा समूह बग़ैर कोई आयु सीमा के हिफ़्ज़ में पहले पारे से पन्दहरवें पारे तक और व्याख्या में छठा पारा और चौथा समूह पूरे क़ुरान का हिफ़्ज़ और व्याख्या 17 वें पारे के साथ आयोजित किया जाएगा
हर साल यह टूर्नामेंट इस देश में पवित्र कुरान के नाज़िल होने के महीने के अवसर पर ब्रुनेई के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के प्रयास से आयोजित किया जाता है
987 239
captcha