IQNA

कुरान की सुखद क़िराअत के साथ क़ाहिरा "तहरीर" स्क्वायर पर लाखों लोगों के विरोध प्रदर्शन की शुरूआतः

11:38 - April 21, 2012
समाचार आईडी: 2308948
अंतरराष्ट्रीय समूह: क़ाहिरा "तहरीर" स्क्वायर पर लाखों लोगों का विरोध प्रदर्शन कल, 20 अप्रेल को मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड द्वारा पवित्र कुरान की आयतों के प्रसार के साथ शुरू हुआ.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मिस्र में प्रकाशित समाचार पत्र "अलयौमुस्साबे "के अनुसार, क़ाहिरा "तहरीर" स्क्वायर कल 5 00 हजार मिस्री नागरिकों की उपस्थिति का गवाह था जो राजनीतिक दलों और आंदोलनों के आमंत्रण पर "शुक्रवार दृढ़ संकल्प" विरोध प्रदर्शन में भाग लेने आऐ थे .
यह विरोध प्रदर्शन मिस्र के राष्ट्रगान से पहले मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन द्वारा पवित्र कुरान की आयतों की क़िराअत के साथ जो ऑडियो स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रसारित की गईं शुरू किया गया.
यह विरोध प्रदर्शन मिस्री क्रांतिकारी गठबंधन व राजनीतिक दलों और आंदोलनों के आमंत्रण पर शुरू किया गया है 50 क्रांतिकारी गठबंधन व राजनीतिक दलों ने कुछ दिन पहले देश के नागरिकों को आमंत्रित किया था कि इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लें.
क्रांतिकारी युवा गठबंधन, एलायंस, 6 अप्रैल युवा आंदोलन, क्रांतिकारी समाजवादी, वफद दल पार्टी, जनता गठबंधन, अत्तजम्मो, स्वतंत्रता और न्याय,अन्नूर और जमाअते इस्लामी सहित यह आंदोलन और गठबंधन थे.
989 656

captcha