IQNA

ग़ज़ा; संकेत की भाषा में पहली कुरआन व्याख्या योजना का उद्घाटन

5:30 - July 22, 2012
समाचार आईडी: 2374092
अंतरराष्ट्रीय समूह: ग़ज़ा में नए शिक्षा वर्ष के शुरू होने के साथ ही संकेत की भाषा में पहली कुरआन व्याख्या परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अल जज़ीरा के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह योजना बड़ी उम्र के बहरे लोगों के संगठन और दारुल क़ुरआन करीम व सुन्नत के प्रयासों से जारी की जाएगी. और उसके दौरान 200 बहरे छात्रों को संकेत की भाषा में कुरआन व्याख्या की शिक्षा दी जाएगी.
उल्लेखनीय है कि उक्त केन्द्र इस परियोजना के संबंध में अरबी और इस्लामी अध्ययन के शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशालाऐं आयोजित करेगा और कार्यशालाओं में संकेत की भाषा में कुरान व्याख्या की शिक्षा दी जाएगी.
1056638
captcha