IQNA

लंदन में दो हजार से अधिक कुरान के अंग्रेजी अनुवाद वितरित किए गए

16:47 - December 19, 2016
समाचार आईडी: 3471032
अंतरराष्ट्रीय टीम: 18 दिसंबर (अंतर्राष्ट्रीय अरबी दिवस) के अवसर पर पवित्र कुरान के दो हजार से अधिक अंग्रेजी अनुवाद, इंग्लैंड की राजधानी"लंदन" में वितरित किए गए।

लंदन में कुरान के दो हजार से अधिक अंग्रेजी अनुवाद वितरित किए गए

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र "सब्क़"के अनुसार, लंदन में इस्लामी विश्व मंच के कार्यालय द्वारा अंग्रेजी में अनुवाद कुरान की प्रतियों के लिऐ वितरित योजना को लागू किया गया।

इस योजना में कुरान की हर एक प्रति के साथ एक सफेद गुलाब और एक छोटा सा लिखित कार्ड अरबी भाषा दिवस के अवसर लंदन के नागरिकों के बीच वितरित किए गए।

"अहमद मुहम्मद मख़दूम", लंदन में मुस्लिम वर्ल्ड एसोसिएशन कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक ने इस बारे में कहाः इसी तरह चार रंगीन पृष्ठ के ब्रोशर भी इस्लामी सभ्यता के लिए अरबी भाषा की महत्वता को पहचनवाने के लिऐ लंदन विभिन्न भागों में जो पर्यटकों के लिए ध्यान का केंद्र हैं वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि लंदन की विभिन्न संगठनों के 30 युवा लड़के और लड़कियां इस योजना में स्वयं शरीक हुईं और प्रेम, क्षमा से भरा एक दिन और बुद्धि और ज्ञान की ओर आमंत्रित किया।

2012 में संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)ने, 18 दिसंबर को अरबी भाषा के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया है, और इस अवसर पर हर साल पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में समारोह आयोजित किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर 1973 को संयुक्त राष्ट्र ने अरबी पर ऐक प्रस्ताव पारित करके, अंग्रेजी, चीनी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश के साथ आधिकारिक भाषाओं के रूप में जोड़ दिया।

3554888

captcha