IQNA

शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद "Sangzhyang" इस्लामी गतिविधियों का उद्गम स्थल + तस्वीरें

15:58 - July 01, 2017
समाचार आईडी: 3471577
इंटरनेशनल ग्रुप: ऐतिहासिक मस्जिद "Sangzhyang", चीन के सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है, जो 14 वीं सदी में बनाई गई थी और उसके बाद से शंघाई मुसलमानों की इस्लामी गतिविधियों का उद्गम स्थल माना जाता है।

शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद "Sangzhyang" इस्लामी गतिविधियों का उद्गम स्थल + तस्वीरें

अंतर्राष्ट्रीय क़ुरान समाचार ऐजेंसी (IQNA) खबर "Arabi21" द्वारा उद्धृत, यह मस्जिद "शंघाई" में स्थित एक आवासीय क्षेत्र "Sangzhyang" में है, चीन सबसे अधिक आबादी वाला महानगर है और उसका नाम इसी क्षेत्र से लिया गया है।

इस ऐतिहासिक मस्जिद की स्थापना 14 वीं सदी की ओर पलटती है, जो कि एक प्राचीन स्मारक के रूप में शुमार होती है और कई दुर्लभ ऐतिहासिक कलाकृतियों पर शामिल है।

यह मस्जिद शंघाई इस्लामी संस्थान के तत्वावधान में चलाई जारही है और लकड़ी से बने छोटे नमाज़ रूमों और एक ऐतिहासिक कब्र पर शामिल है।

यह मस्जिद 1983 में इस शहर की नगर परिषद के स्मारकों की सूची में दर्ज किया गया था और इसका पुनर्निर्माण और संचालन नगर निगम के हाथ में है।

नमाज़ियों के अनुसार, यह मस्जिद पुराने ज़माने से शंघाई मुसलमानों की इस्लामी गतिविधियों का केंद्र और समय के साथ इस समुदाय की प्रगति की गवाह है।

शुक्रवार की नमाज में, उपदेशक कुछ आयतों और हदीसों को अरबी में पढ़ता है फि धर्मोपदेश को स्थानीय भाषा में पूरा करता है।

चीनी मुसलमान और नमाज़ी प्रार्थना के बाद अपने घरों में नहीं जाते हैं बल्कि मस्जिद में छोटे समूहों के रूप में एक साथ बैठते हैं तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

उल्लेखनीय है, पहले चीनी हाजी पहली बार के लिए इस मस्जिद से फिलिस्तीन की पवित्र भूमि के लिए गऐ थे।

3614086


शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद

शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद

शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद

शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद

शंघाई में ऐतिहासिक मस्जिद
captcha