IQNA

भारत,40 हज़ार रोहिंग्याई मुस्लिमों को निकाल रहा है

17:32 - August 11, 2017
समाचार आईडी: 3471701
इंटरनेशनल समूह: भारत ने घोषणा कि 40 हजार रोहिंग्याई मुसलमानों को निष्कासित करने की उसकी योजना है।

भारत 40 हज़ार रोहिंग्याई मुस्लिमों को निकाल रहा है

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) Shafaqna खबर के हवाले से, रायटर्स ने बताया कि भारत ने कहा है कि म्यांमार और बांग्लादेश दोनों देशों से बातचीत कर रहे हैं ता कि 40 हज़ार रोहिंग्याई मुस्लिमों के निर्वासित करने के लिए व्यवस्था प्रदान करे। सन 90 के दशक के शुरू से हजारों मुसलमान म्यांमार सरकार की दमन कार्रवाई से भाग कर भारत में आगऐ हैं।

भारत सरकार के प्रवक्ता ने कहा रोहिंग्याई मुसलमान अवैध रूप से इस देश में रह रहे हैं और तुरंत भारत छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मुसलमानों से केवल 14 हजार पहचान दस्तावेज़ रखते हैं और बाकी को निर्वासित किया जाना चाहिए।

जब कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारतीय राजनीति के जवाब में कहा कि भारत से रोहिंग्याई मुसलमानों का ज़बरदस्ती निष्कासन गैर-कानूनी है क्योंकि यह लोग अपने देश म्यांमार में हत्याओं, बलात्कार और यातना के शिकार हैं।

3629057

captcha