IQNA

सऊदी अरब किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता का विवरण

10:06 - April 20, 2024
समाचार आईडी: 3480991
IQNA: सऊदी अरब की 44वीं किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के समय, सब्जैक्ट और शीर्ष विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि सहित विवरण की घोषणा की गई।

इक़ना के अनुसार, अल-यौम का हवाला देते हुए, किंग अब्दुलअज़ीज़ पवित्र कुरान को हिफ़्ज़ करने, पढ़ने और व्याख्या करने की 44 वीं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता सऊदी अरब के इस्लामी मामलों के मंत्रालय के तहत सफ़र के महीने, 1446 हिजरी में मक्का में आयोजित की जाएगी। 

 

सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों, तब्लीग़ और मार्गदर्शन मंत्री और इन प्रतियोगिताओं के समग्र पर्यवेक्षक शेख अब्दुल्लातीफ बिन अब्दुलअज़ीज़ अले-शेख ने कहा: इस मंत्रालय को इन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने पर गर्व है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च स्थिति है और पवित्र कुरान के समर्थन और हिफ़्ज़ में सऊदी अरब की अग्रणी भूमिका दर्शाती है।

 

पवित्र कुरान को हिफ़्ज़ करने के लिए युवा मुसलमानों के बीच अच्छा मुकाबला पैदा करने में चार दशकों के दौरान इन प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा: इस प्रतियोगिता को सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।

 

अधिकारियों के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं में दुनिया के विभिन्न देशों के प्रतिभागी पांच विषयों में भाग लेंगे, जिसमें शातेबियह की सात मुतवातिर क़िराअत के मुताबिक सौत व लहन के साथ पूरा कुरान हिफ़्ज़ करना; पवित्र कुरान के शब्दों के मायने, व्याख्या और तजवीद और लहन के साथ संपूर्ण पवित्र कुरान को हिफ़्ज़ करना; संपूर्ण पवित्र कुरान को सौत और लहन के साथ हिफ़्ज़ करना; सौत और लहन के साथ लगातार पंद्रह पारों को हिफ़्ज़ करना और सौत और लहन के साथ लगातार पांच पारों को हिफ़्ज़ करना शामिल है।

 

प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि चार मिलियन सऊदी रियाल है, प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 500,000 रियाल, दूसरे स्थान को 450,000 रियाल, तीसरे स्थान को 400,000 रियाल, और दूसरी श्रेणी में प्रथम स्थान को 300,000 रियाल, दूसरे स्थान पर 275,000 रियाल और तीसरे स्थान पर 250,000 रियाल मिलेंगे। तीसरी श्रेणी में पहला पुरस्कार 200,000 रियाल, दूसरा पुरस्कार 19,000 रियाल, तीसरा पुरस्कार 180,000 रियाल और चौथा पुरस्कार 180,000 रियाल होगा।

चौथी श्रेणी में प्रथम स्थान वाले को 150,000 रियाल, दूसरे स्थान वाले को 14,000 रियाल, तीसरे स्थान वाले को 13,000 रियाल, चौथे स्थान वाले को 120,000 रियाल और पांचवें स्थान वाले को 11,000 रियाल, चौथे स्थान वाले को 50,000 रियाल , और पांचवें को, 45,000 दिए जाएंगे।

 

किंग अब्दुलअजीज कुरान प्रतियोगिता 1399 हाजरी से सऊदी इस्लामिक मामलों, तब्लीग़ और मार्गदर्शन के मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है और अब तक दुनिया भर से हजारों लोग इसमें भाग ले चुके हैं। ये प्रतियोगिताएं पांच दिनों तक मस्जिद अल-हरम में आयोजित की जाएगी। 

4211088

captcha