IQNA

मिस्र के पूर्व मुफ्ती:

कुरान की झूठी अवधारणाऐं, ख़्वारिज के ज़ुहूर का कारण है

14:45 - December 24, 2017
समाचार आईडी: 3472120
अंतरराष्ट्रीय टीम: अली जुमा ने कहाः कुरान की आयतों और सुन्नते नबवी की उचित समझ की कमी और कुरान की गलत तुलना ख़्वारिज के ज़ुहूर का कारण है।


कुरान की झूठी अवधारणाऐं, ख़्वारिज के ज़ुहूर का कारण है

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी(IQNA) समाचार-अलफज्र के अनुसार, अली जुमा, मिस्र के पूर्व मुफ्ती ने"व अल्लाह अल-आलम" उपग्रह नेटवर्क जो कि "सीबीसी" से नश्र होता है, ऐक बयान में कहा गया कि कुरान की झूठी अवधारणाऐं और कुरान की आयतों और सुन्नते नबवी की उचित समझ की कमी कारण है कि उनमें से कुछ स्वयम गुमराह हों और दूसरों को भी गुमराह करेंगे कि यही लोग  ख़्वारिज हैं।
उन्होंने कहा: "ख़वारिज धर्म के सही रास्ते ससे एक विचलित समूह है, जो कुरानिक और कथा ग्रंथों को समझने के अनुकूलन नियमों और क़ानून का पालन नहीं करता है।
मिस्र के पूर्व मुफ्ती ने यह भी कहाः कि ओमान ख़वारिज के विचारों से लड़ने और ममुक़ाबले के लिए एक अच्छा और मूल्यवान मॉडल था और उनकी राय और विचारों को जीतने में सक्षम होसके।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस्लामी इतिहास में, ख़वारिज, जो मुस्लिमों का एक समूह है जो सिफ़्फ़ीन के युद्ध और हकमैन के बाद इमाम अली (स.) पर ख़ुरूज किया और फिर असुरक्षा पैदा करने के बाद जंगे नेहरूवान बपा करदी
नेहरूवान की हार के बाद, इस समूह के बचे लोगों ने अपनी राय के आधार पर एक सामाजिक, राजनीतिक, सैन्य और धार्मिक पृष्ठभूमि का निर्माण किया और समय के साथ साथ कई शाखाओं में विभाजित होगऐ और इस्लामी क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर क़ब्ज़ा कर लिया।
अल-अज़हर और इस्लामिक दुनिया के कुछ विद्वानों विद्वानों ने दाइश सहित तक्फ़ीरी और आतंकवादी समूहों की पहचान समय के ख़वारिज से की है।
 3675596
captcha