IQNA

मिस्र में अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में नेत्रहीन बच्चे का चमकना

12:10 - March 25, 2018
समाचार आईडी: 3472390
अंतरराष्ट्रीय टीम- मोहम्मद सलामत मोहम्मद, मिस्र में 8 वर्षीय नेत्रहीन बच्चा, इस देश की 25वीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में चमका।

अल-यौमुस –साबे समाचार ऐजेंसी का हवाला देते हुए IQNA की रिपोर्ट, मोहम्मद सलामत मोहम्मद मिस्र का 8 वर्षीय नेत्रहीन हाफ़िज़, जो 25 वीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता मिस्र में दर्शकों की प्रशंसा हासिल करने में सक्षम रहा;
उसने इस बयान के साथ कि अल-अज़हर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहा है, कहा: शेख़ मोहम्मद मुतव्वल्ली शेअरावी को तफ़्सीर, शेख अब्दुल बासित अब्दुल समद को क़िराअत में और अहमद उमर हाशिम को हदीस में अपने लिऐ माडल क़रार दिया है।
मोहम्मद सईद मूसा उनके हिफ़्ज़े कुरान शिक्षक ने इस नेत्रहीन हाफ़िज़ की सफलता के बारे में कहा: "मुहम्मद सलामत, पवित्र कुरान को हफ़्स की परंपरा पर आसिम से और पृष्ठ व आयत की संख्या के साथ याद किया है।
उन्होंने इस बयान के साथ कि यह 8 वर्षीय बच्चे तोहफ़ा और शातबियह पुस्तकों के कुछ पाठों को भी याद किया है, स्पष्ट कहा: मोहम्मद ने 4 साल की उम्र में कुरान हिफ़्ज़ की शुरुआत की और इसे छह साल की उम्र में समाप्त कर दिया।
याद रहे कि, 25वीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगता मिस्र की शुरुआत 24 मार्च को 50 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ हुई थी।
3701913
captcha