IQNA

पाकिस्तान कश्मीर भूकंप पीड़ितों में वृद्धि

14:34 - September 25, 2019
समाचार आईडी: 3474010
अंतरराष्ट्रीय समूह- पाकिस्तानी नियंत्रित कश्मीर के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में कल आए भूकंप से 24 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए।

IQNA की रिपोर्ट रायटर के अनुसार: कश्मीर के अधिकारियों ने कहा: कल आए भूकंप में 24लोगों की मौत हो गई और 450 अन्य घायल हो गए।
 
भूकंप ने ज़ह्लम और मीरपुर कश्मीर के बीच के क्षेत्र में घरों, दुकानों, सड़कों और पुलों को नष्ट कर दिया है।
 
सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण इलाकों में हुआ जिसके परिणामस्वरूप बहुत से घरो नष्ट हो गऐ हैं। कश्मीर के लोगों ने कल रात अपने घरों के बाहर रात बिताई और आज सुबह घर वापस आए और आपूर्ति एकत्र की।
 
कश्मीर में सैनिकों और बचाव दल ने कल रात राहत अभियान शुरू कर दिया और क्षेत्र में प्रमुख सड़कों और पुलों पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिन्हें गंभीर क्षति हुई है।
 
इलाके के एक पुलिस अधिकारी सरदार गुलफ़राज़ ख़ान ने कहा, "भूकंप से प्रभावित इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।"
कल शाम रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता के भूकंप ने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर को दहला दिया। भूकंप का केंद्र कश्मीर में मीरपुर क्षेत्र है। भूकंप इस्लामाबाद और दिल्ली में भी महसूस किया गया।
3844828
 
captcha