IQNA

लैटिन अमेरिकियों की इस्लाम में प्रवृत्ति का बढ़ना

13:35 - December 03, 2019
समाचार आईडी: 3474209
इंटरनेशनल ग्रुप- आंकड़ों से पता चलता है कि हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में लैटिन अमेरिकियों ने इस्लाम में धर्मांतरण किया है।

उत्तर जर्सी के अनुसार IQNA की रिपोर्ट; लैटिन अमेरिकियों की इस्लाम में परिवर्तित होने की प्रवृत्ति हाल के वर्षों में बढ़ रही है।
 
प्यू रिसर्च सेंटर की वर्ष 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, सभी मुस्लिम अमेरिकी वयस्कों में से लगभग 8% लातीनी हैं, और वर्ष 2011 की तुलना में उनकी संख्या में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है।
 
हाल ही में कुछ लातीनी मुसलमानों के साथ बातचीत में, कई ने कहा कि वे सादगी और सामुदायिक ध्यान के कारण इस्लाम में आए हैं, जो कि वे अपने पूर्व धर्म में नहीं पा पाए थे।
 
2017 में, जर्नल ऑफ रेस, जातीयता और धर्म में प्रकाशित 560 लैटिनो के एक सर्वेक्षण में, लगभग 94 प्रतिशत लैटिनो ने ईश्वर के साथ संबंधों के हवाले से अधिक प्रत्यक्ष और व्यक्तिगत अनुभव की इच्छा को उनके धर्म परिवर्तन के कारण के रूप में उद्धृत किया।
 
लैटिनो का इस्लाम की ओर झुकाव का एक और कारण मुसलमानों के साथ कामन समस्याएं हैं। जबकि लैटिनो और मुसलमानों को लगता है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मौखिक हमलों का निशाना हैं और उनकी आव्रजन नीतियां दोनों समूहों को लक्षित करती हैं इस लिऐ अधिक लैटिनो ने इस धर्म की ओर रुख कर लिया है।
 
लेकिन इस्लाम में परिवर्तित करना आमतौर पर आसान नहीं है, और कभी-कभी परिवार और दोस्तों के साथ संबंद्ध टूट जाने का कारण बन जाता है।
 3861221
 
captcha