IQNA

15:49 - May 19, 2021
समाचार आईडी: 3475916

"फ़ातेमह रेहानह", सबसे छोटी भारतीय हाफ़िज़े कुरान लड़की

तेहरान (IQNA) फ़ातेमह रेहानह एक 11 वर्षीय भारतीय लड़की है, जिसने अपनी कम उम्र के बावजूद, पूरे कुरान को हिफ़्ज़ करने में कामयाबी हासिल की है और उसे इस पर गर्व है।

अल-मिस्री अल-यौम के हवाले से, फ़ातेमह रेहानह ने दुबई में एक कुरान प्रतियोगिता में पूरे कुरान को याद करने का फैसला किया जब उसने कुरान के क़ारियों सुंदर पाठ को सुना।
 
हालाँकि दुनिया में युवा लड़कियों के बीच कुरान को याद करना सामान्य लगता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है, और फ़ातिमा इस देश में पूरे कुरान को याद करने वाली सबसे छोटी लड़की है, और भारत में कुरान को याद करना, विशेष रूप से इस देश के केरल राज्य में एक सम्मानजनक कार्य है।
 
फ़ातेमह की कुरान को याद करने की कहानी तब शुरू हुई जब वह भारत में मादीन अकादमी में दूसरी कक्षा में थी और उसे एक क़ारी की तिलावत ने आकर्षित कर लिया। यह भारतीय हाफ़िज़ह बचपन में जब मां कुरान का पाठ करती थी उसको सुनती रहती और क़ुरान को याद करती जाती थी औरसात साल की उम्र में, वह कुरान के भाग 30 को याद करने में कामयाब रही।
 
फ़ातमह को वह उपहार अच्छी तरह याद है जो उन्हें सैय्यद इब्राहिम ख़लील अल-बुखारी, मादीन अकादमी के प्रमुख, द्वारा बिना शिक्षक के कुरान को याद करने पर मिला था; एक ऐसा उपहार जिसने उसे पूरे कुरान को याद करने के लिए प्रेरित किया।
 
वह कहती है: जब मैं आठ साल की थी, मैंने कुरान का एक तिहाई याद किया और न केवल पढ़ने को काफ़ी जाना बल्कि सुंदर पाठों को भी सुना।
 
इस भारतीय लड़की ने मादीना अकादमी के कुरान केंद्र में करोना बंदिशों के बावजूद कुरान की राह जारी रखी है और पूरे कुरान को याद करने में सफल रही है और उसे इस पर गर्व है।
3972330
 
captcha