IQNA

मक्का : एक से ज्यादा उमरह के लिऐ ब्रेक लेने की शर्त ख़त्म

15:01 - October 31, 2021
समाचार आईडी: 3476596
तेहरान(IQNA)सऊदी अरब के हज और उमरह मंत्रालय ने दूसरी बार उमरह करने के लिऐ न्यूनतम 15 दिनों के ब्रेक की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है।
सऊदी अरब के हज और उमरह मंत्रालय ने दूसरी बार न्यूनतम 15 दिनों के ब्रेक की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। अब, जो लोग उमरह करना चाहते हैं, वे 'एतमर्ना' या 'तवक्कलना' ऐप में से किसी एक के माध्यम से फिर से उमरह की बुकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले परमिट की समाप्ति के साथ उमरह के लिए फिर से आवेदन किया जा सकता है। इस प्रकार, एक से अधिक उमरह के बीच के अंतराल को प्रतिबंधित नहीं किया गया है।
यह याद रहे कि 17 अक्टूबर को सऊदी अरब की सरकार ने मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबवी को पूरी क्षमता के साथ आगंतुकों के लिए खोल दिया था। इस मौके पर उपासकों के बीच सामाजिक दूरी की शर्त को भी हटाया गया।
दूसरी ओर, मक्कऐ मुकर्रमा में काबा और काले पत्थर को सुगंधित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। अरब सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम का पहली बार मक्का में एक सऊदी टीवी चैनल द्वारा सीधा प्रसारण किया गया था।
 हरम शरीफ़ के फर्श को साफ़ करने के लिए रोबोट नामक मशीन पेश की गई है। यह मशीन एक घंटे में 2,045 वर्ग मीटर की सफाई कर सकती है। सऊदी शहर तायफ़ में, माशी, मसरा, खालिदिया और हिदा रोड पर भारी बारिश हुई।
स्रोतः सियासत समाचार साइट उर्दू
 
captcha