IQNA

फ्रांस में मोरक्को के धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बड़े प्रतिबंध

16:18 - February 20, 2023
समाचार आईडी: 3478598
IQNA TEHRAN: फ्रांसीसी सरकार ने हाल ही में देश में मोरक्को के धार्मिक संस्थानों की उपस्थिति को हाशिए पर रखने और यहां तक ​​कि उन्हें खत्म करने के लिए बड़े प्रयास शुरू किए हैं।

फ्रांसीसी सरकार ने हाल ही में देश में मोरक्को के धार्मिक संस्थानों की उपस्थिति को हाशिए पर रखने और यहां तक ​​कि उन्हें खत्म करने के लिए बड़े प्रयास शुरू किए हैं।

 

इकना के अनुसार, अखबार अल-मग़रबिया का हवाला देते हुए, फ्रांस सरकार ने हाल ही में इस देश में मोरक्को के धार्मिक संस्थानों की उपस्थिति को सीमित करने और यहां तक ​​कि मिटाने के लिए व्यापक प्रयास शुरू किए हैं।

 

सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है मोरक्को की मस्जिदों के 80 इमामों और फ्रांस में मोरक्को की मस्जिदों के अधिकारियों की एक सूची फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय को खुफिया संगठन द्वारा प्रस्तुत करना और उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए आतंकवाद से संबंधित आरोप। 

 

दूसरी ओर, फ्रांसीसी न्यायिक महकमे ने भी इन लोगों को फ्रांस से निकाले के लिए आंतरिक मंत्रालय को टहोका दिया है। एक प्रशासनिक अदालत ने पहले मोरक्को के ख़तीब हसन ऐकोसिन को फ्रांस से निकालने का आदेश दिया था।

 

कुछ मोरक्कन स्रोत इन कार्रवाइयों को अल्जीरिया की स्थिति के पक्ष में फ्रांसीसी मुसलमानों के बीच मोरक्को की स्थिति को कमजोर करने का प्रयास मानते हैं, हालांकि, मुसलमानों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों ने अल्जीरियाई संस्थानों को भी नुकसान पहुंचाया है और अल्जीरियाई-संबद्ध मस्जिदों के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध भी चल रहे हैं।

 

इस हदफ को प्राप्त करने के लिए, फ़्रांस के वर्तमान राष्ट्रपति ने फ़्रांस के इस्लामी धर्म परिषद के कार्य को समाप्त कर दिया, जिसे मोरक्कन "मोहम्मद मौसवी" की अध्यक्षता वाली CFCM के रूप में जाना जाता था। और इसे एक नई संस्था के साथ बदल दिया गया जिसे नाम फ्रांस की इस्लामिक असेंबली दिया है।

 

https://iqna.ir/fa/news/4123041

captcha