IQNA

रूस और इस्लामी दुनिया का चोटी सम्मेलन; काज़ान में इस्लाम के बारे में जानने का अवसर

15:07 - May 07, 2023
समाचार आईडी: 3479055
तातारिस्तान गणराज्य में काज़ान शहर मई के बीच में चौदहवें अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शिखर सम्मेलन "रूस और इस्लामी दुनिया" में 72 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा, इस शिखर सम्मेलन को रूस और इस्लामी दुनिया देशों के बीच व्यापारिक बातचीत का अवसर माना जाता है।

तातारिस्तान गणराज्य में काज़ान शहर मई के बीच में चौदहवें अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शिखर सम्मेलन "रूस और इस्लामी दुनिया" में 72 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा, इस शिखर सम्मेलन को रूस और इस्लामी दुनिया देशों के बीच व्यापारिक बातचीत का अवसर माना जाता है।

 

रूस से इक़ना रिपोर्ट, मौजुदा रूस में यूरोप में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है, जिसकी संख्या 20 मिलियन से अधिक है। उनमें से ज्यादातर तातारिस्तान गणराज्य में रहते हैं। यह क्षेत्र अपनी खासियत में इकलोता है। इस क्षेत्र की संस्कृति पूर्वी और पश्चिमी दो महान कल्चर के संगम पर विकसित हुई थी। तातारस्तान में, विविधता, बड़ी परंपराएं और असली आध्यात्मिकता उत्पन्न हुई और वोल्गा क्षेत्र में बनी रही।

 

18 से 21 मई तक, 72 देशों के प्रतिनिधि 14 वें अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक शिखर सम्मेलन "रूस और इस्लामिक वर्ल्ड काज़ान 2023" आयोजित करने के लिए काज़ान, तातारस्तान गणराज्य, जो रूस के क्षेत्रों में से एक है, में एकत्रित होंगे।

 

यह शिखर सम्मेलन रूस और इस्लामी दुनिया के देशों के बीच व्यापारिक बातचीत का एक अवसर है। इसे धारण करने का उद्देश्य रूसी संघ के क्षेत्रों और इस्लामिक सहयोग संगठन जिसमें 57 देश शामिल हैं के सदस्य देशों के बीच तिजारती, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।

 

200 कार्यक्रम आयोजित करना

 

इस शिखर सम्मेलन के अन्दर, लगभग 200 कार्यक्रम और 140 से अधिक विषयगत बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में इस्लामी मालियात और हलाल सनअत, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, परिवहन, उद्योग, पायेदार और पर्यावरण विकास, टेक्नोलॉजी, नवाचार, निवेश, युवा एम्प्लॉयर, छोटे और मध्यम व्यवसाय जैसे विषय पर चर्चा होगी।

 

इसके अलावा, बैठक के मेहमान तातारस्तान गणराज्य के प्राचीन शहर, सबसे बड़ा प्रिंट कुरान और पैगंबर मुहम्मद (PBUH) की यादगारें देख सकते हैं।

 

21 मई के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत, "Izge Bolgar Zhyeny" अवकाश के दिन, उनके पास बुल्गार के प्राचीन शहर की यात्रा होगी, जिसे "उत्तर का मक्का" कहा जाता है। 922 ईस्वी में, वोल्गा बुल्गारिया (तातारस्तान का मौजुदा गणराज्य) ने इस्लाम को अपने मुख्य धर्म के रूप में अपनाया। यह घटना आमतौर पर मई में मनाई जाती है और रूस और विदेशों से हजारों मुसलमानों को एक साथ लाती है। इस वर्ष, इस उत्सव की विशेषता पैगंबर मुहम्मद (PBUH) की 11 यादगारों की प्रदर्शनी होगी।

 

प्रतिभागी बुलग़ार शहर के तामीराती कार्यों का दौरा करेंगे, जिसमें कज़ान ग्रैंड मस्जिद, पूर्वी और उत्तरी मकबरे, खान महल, स्नानघर और हरम, छोटी मीनार, काले और सफेद कमरे और इस्लाम का संग्रहालय भी शामिल हैं।

 

दुनिया के सब से बड़े छपे कुरान की जानकारी

 

इस्लाम के संग्रहालय में दुनिया के सब से बड़े छपे कुरान रखा हुआ है। किताब का डायमेंशन दो बाई डेढ़ मीटर है और इसका वजन 800 किलो है। इस कुरान का कवर हरे संगमरमर और कीमती धातुओं और पत्थरों से बना है। बुल्गारिया का यह ऐतिहासिक और पुरातात्विक परिसर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दर्ज है।

 

आला इस्लामी परंपराओं और यादगारें को कज़ान शहर में संरक्षित किया गया है, जिसे 2018 में इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा "इस्लामिक दुनिया के युवाओं के लिए राजधानी" के रूप में चुना गया था।

 

इस शहर में, शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी कज़ान क्रेमलिन पैलेस संग्रहालय देख सकते हैं। कज़ान क्रेमलिन पैलेस की इमारतों को 10वीं सदी में बनाया गया था और ये यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में दर्ज हैं। इन इमारतों में, हम क़ुल शरीफ़ मस्जिद, जो रूस और यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, तातारस्तान गणराज्य का चर्च, जिसे 16वीं शताब्दी में वास्तुकारों द्वारा बनाया गया था, प्रसिद्ध सुयुम्बिक लीनिंग टॉवर, Suyumbike जो कि दुनिया की 10 प्रसिद्ध झुकी हुई मीनारों में से एक है, का दौरा कर सकते हैं। तातारस्तान के राष्ट्रपति का निवास भी यहाँ स्थित है।

 

तातार लोगों के पारंपरिक इस्लाम की नुमाइश

 

रात में, कज़ान क्रेमलिन पैलेस की दीवारों पर एक हैरतअंगेज लाइट शो किया जाएगा, जो तातार लोगों के पारंपरिक इस्लाम के संकेतों और विशेषताओं को प्रदर्शित करेगा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, कज़ान शिखर सम्मेलन के मेहमानों के पास तातारस्तान गणराज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मोती सियावाज़स्क शहर का दौरा भी होगा, जहां मध्य युग की बहुत खास इमारतों को संरक्षित किया गया है। उनमें से तातारस्तान में सबसे पुराने गिरजाघर के साथ Ionno-Predtechensky इओनो-प्रेडटेकेंस्की मठ है।

 

तातारस्तान गणराज्य और पूरे रूस की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विशेषताओं में से एक यह है कि विभिन्न धर्म और राष्ट्रीयताएं एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में हैं। शिखर सम्मेलन के मेहमान कज़ान में शिखर सम्मेलन के भाग के रूप में आयोजित थेटर प्रदर्शन और प्रदर्शनियों में भी इस विशेषता का अनुभव कर सकते हैं।

 

 

https://iqna.ir/fa/news/4138834

captcha