IQNA

9:44 - September 20, 2023
समाचार आईडी: 3479845
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की बैठक में;

महिलाओं के अधिकारों पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़ास ध्यान पर राष्ट्रपति रईसी का जोर

न्यूयॉर्क (IQNA) हुज्जत-उल-इस्लाम वल-मुसलमीन रईसी ने संयुक्त राष्ट्र में कहा की दुनिया के लोगों को संयुक्त राष्ट्र से उम्मीद है कि वह शासको के जुल्म को रोके। और यह बताते हुए कि युद्ध भड़काना महान शक्तियों की आदत है, उन्होंने वैश्विक शांति और स्थिरता को बाधित करने वाली इन खतरनाक प्रथाओं को रोकने के लिए इस संगठन के उपायों को आवश्यक बताया। और दुनिया में शांति और सुरक्षा फैलाने और राष्ट्रों के उत्पीड़न को रोकने के लिए ईरान के तैयार होने पर जोर दिया।

महिलाओं के अधिकारों पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़ास ध्यान पर राष्ट्रपति रईसी का जोर

इकना के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय के सूचना आधार के अनुसार, होज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद इब्राहिम रईसी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात और बातचीत की।

 

इस बैठक में राष्ट्रपति ने महासचिव और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के प्रयासों की सराहना की और न्याय पर अमल करने, भेदभाव और गरीबी के खत्म करने के साथ-साथ स्थायी सुरक्षा में राष्ट्रों की इच्छाओं पर ध्यान देने के संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी माना।

 

दुनिया के लोगों को संयुक्त राष्ट्र से उम्मीद है कि वह शासको के जुल्म को रोके। और यह बताते हुए कि युद्ध भड़काना महान शक्तियों की आदत है, उन्होंने वैश्विक शांति और स्थिरता को बाधित करने वाली इन खतरनाक प्रथाओं को रोकने के लिए इस संगठन के उपायों को आवश्यक बताया।

 

अफ़ग़ानिस्तान, यमन और सीरिया के राजनीतिक और सामाजिक भविष्य के साथ-साथ अफ़्रीका में वर्चस्व व्यवस्था की ज्यादतियों और सत्तालोलुपता के साये में अलगाववाद को लेकर देशों की चिंता का ज़िक्र करते हुए इन देशों के लोगों के उत्पीड़न को रोकने में राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की अहम भूमिका की याद दिलाई।

 

यह कहते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का रास्ता, संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग है, रईसी ने दुनिया में शांति और सुरक्षा के विस्तार और राष्ट्रों के उत्पीड़न को रोकने में भाग लेने के लिए ईरान की शिरकत पर जोर दिया।

रईसी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान में gender justice और महिलाओं के अधिकारों पर ध्यान को दुनिया में दुर्लभ बताया और इसके उदाहरण के रूप में विभिन्न वैज्ञानिक, खेल, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में ईरानी महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति का हवाला दिया।

 

इस बैठक में, एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र और इस्लामी गणतंत्र ईरान के बीच सहयोग विकसित करने में अपनी रुचि व्यक्त करते हुए, क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित करने वाले दो देशों के रूप में ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों में पॉजिटिव विकास का स्वागत किया।

 

4169797

captcha