IQNA

17:00 - September 27, 2023
समाचार आईडी: 3479881
काहिरा कुरान रेडियो के प्रमुख का बयान;

शोऐशा की तिलावत; दिल की गहराइयों से उठने वाली आवाज़ + वीडियो

काहिरा (IQNA): मिस्र कुरान रेडियो के प्रमुख रेजा अब्दुस सलाम ने शेख अबुल ऐनैन शोऐशा की तिलावत को "आत्मा की गहराई से एक आवाज" के रूप में वर्णित किया जिसने सुनने वालों के दिलों को छू लिया।

शोऐशा की तिलावत; दिल की गहराइयों से उठने वाली आवाज़ + वीडियो

इकना के अनुसार, अल-मसरी अल-यूम का हवाला देते हुए, काहिरा में रेडियो कुरान करीम के प्रमुख रेजा अब्दुलसलाम ने फेसबुक पर अपने आधिकारिक पेज पर एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें शेख अबुल ऐनैन शोऐशा की विशेष तिलावत का वर्णन किया गया है।

 

उनके अनुसार, मिस्र और इस्लामी दुनिया के इस महान क़ारी की आवाज उनके दिल व जान से उठती थी और श्रोताओं के कानों तक पहुंची और वहां से यह उनके दिलों में उतर गई और उन्हें इसकी सुंदरता और महिमा का एहसास कराया। अपने पूरी रूह वह जान से कुछ इस तरह आयतों की तिलावत की कि सुनने वालों को ऐसा लगा जैसे वे पढ़ी गई आयतों के साथ गुल मिल गए हों।

अब्दुस्सलाम ने कहा: यह प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट क़ारी मिस्र के स्कूल के कारियों की पहली पीढ़ी में से एक है, जिसकी तिलावत को रिकॉर्ड किया गया था, वह न केवल मिस्र में बल्कि पूरे विश्व में कुरान की तिलावत का सिंबल बन गया है।

 

 

काहिरा में कुरान करीम रेडियो के प्रमुख के अनुसार, जब हम शेख अबुल ऐनैन शोऐशा के अमर कार्यों से सूरह अल-इमरान के इस महान कारी की तिलावत सुनते हैं, जब वह हज़रत मरियम की कहानी और हज़रत ज़कारिया की सरपरस्ती के बारे में आयत पढ़ते हैं, तो इंसान ज़ाहेरी एहसास और इस दुनिया से परे एक दुनिया मैं चला जाता है और एक व्यक्ति की आत्मा नवीनता और प्रतिभा के साथ इस तिलावत से ताजा दम हो जाती है।

अपने लेखन के अंत में उन्होंने एक बार फिर इस महान क़ारी की आत्मा को शुभकामनाएँ भेजीं जिनकी तिलावत दिल की गहराइयों से उठकर सुनने वालों के दिल की गहराइयों में उतर जाती है।

 

4171029

captcha