IQNA

लीबिया के मुफ़्ती:

मिस्र में अल-सीसी शासन को उखाड़ फेंकना एक आवश्यकता है

17:50 - January 06, 2025
समाचार आईडी: 3482722
IQNA-लीबिया के मुफ्ती ने अरब देशों को संबोधित किया और स्पष्ट किया कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल-सीसी की सरकार को उखाड़ फेंकना एक आवश्यकता है।

अरबी 21 के अनुसार, लीबिया के ग्रैंड मुफ्ती शेख़ अल-सादिक अल-ग़रयानी ने अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी के नेतृत्व वाले मिस्र के शासन को उखाड़ फेंकने के अपने अनुरोध को पुनः प्रकाशित किया और उन्हें "भगवान का दुश्मन" बताया।

2022 में पहली बार प्रकाशित एक क्लिप में, लीबिया के मुफ्ती ने अरब देशों से मिस्र शासन के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया और इस शासन की हाकिमीयत से छुटकारा पाने की आवश्यकता पर जोर दिया; एक शासन जिसे उन्होंने "दमनकारी" शासन कहा।

अल-सीसी की नीतियों के प्रति अपना पूर्ण विरोध घोषित करते हुए, शेख अल-ग़रयानी ने इन नीतियों को क्षेत्र में सुरक्षा और न्याय के लिए खतरा माना और इस बात पर जोर दिया कि अल-सीसी की सरकार मिस्र के लोगों की इच्छा पर आधारित नहीं है और लगातार इस देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।

लीबिया के मुफ्ती ने प्रकाशित अपनी एक क्लिप में कहा है: अल-सीसी ईश्वर का दुश्मन है... मैं सभी अरब देशों से उनकी अन्यायी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए कहता हूं।

अल-ग़रयानी को उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ उनके निर्णायक स्थित के लिए जाना जाता है, और वह उन विद्वानों में से एक हैं जो उत्पीड़न का सामना करना एक धार्मिक और नैतिक कर्तव्य मानते हैं।

4258274

 

captcha