वास के हवाले से इकना के अनुसार, मस्जिद अल-नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही) के हिलते गुंबद अपने अद्भुत डिजाइन और अपने वास्तुशिल्प डिजाइन और कला की सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।
इन गुंबदों का निर्माण फहद बिन अब्दुल अजीज के शासनकाल के दौरान मस्जिद अल-नबी की भव्य विस्तार योजना में किया गया था। इस विकास की बुनियाद 1405 हिजरी में रखी गई थी।
चल गुंबदों की कुल संख्या 27 है, जिनमें से प्रत्येक का वजन 80 टन है। ये गुंबद Automatic रूप से खुलते और बंद होते हैं और नियंत्रण Devices के माध्यम से प्रबंधित होते हैं। ये गुंबद निरंतर रखरखाव कार्यक्रमों के तहत हैं और प्रत्येक 18 मीटर के साइड व्यू आयाम के साथ एक वर्गाकार आधार पर स्थित है, जो धातु की पटरियों पर आसानी से चलता है, और ये रेलें 1573 मीटर लंबी हैं।
लकड़ी, नीला फ़िरोज़ा, चीनी मिट्टी, रेतीला और फ़िरोज़ा रंगों को एक साथ मिलाकर एक अद्वितीय और मॉडर्न फनकारी का शाहकार बनाया गया है जो पैगंबर की मस्जिद में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का ध्यान आकर्षित करता है।
इस डिज़ाइन में, सर्व की लकड़ी का उपयोग मुख्य लकड़ी सामग्री के रूप में किया जाता है, फ़िरोज़ा के टुकड़े अंदर की तरफ गुंबद के आकार का निर्माण करते हैं, जबकि सिरेमिक के टुकड़े और ज्यामितीय छाया रेखाएं बाहर की तरफ गुंबद के शक्ल को दर्शाती हैं।
गुंबदों का ज्यामितीय डिज़ाइन अल-नबवी मस्जिद के स्थान में ध्वनि संचारित करने में मदद करता है और भगवान के घर के मेहमानों के लिए उपयुक्त स्थिति प्रदान करने के लिए मस्जिद के अंदर ठंडी हवा बनाए रखने में भूमिका निभाता है।
4272390