IQNA

टोक्यो मस्जिद, इस्लाम के शांति संदेश की प्रचारक + तस्वीरें

16:00 - July 17, 2017
समाचार आईडी: 3471622
अंतरराष्ट्रीय टीम: एक ऐसे देश में जहां शिंतो धर्म और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की बहुमत जनसंख्या है, इस्लाम धर्म के असली मिशन को दिखाने की ख़ातिर जापानी लोगों की मदद करने के लिए टोक्यो मस्जिद ऐक शख़्स में महदूद प्रयास को अंजाम देरही है ।

टोक्यो मस्जिद, इस्लाम के शांति संदेश की प्रचारक + तस्वीरें

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार «AboutIslam» के अनुसार, यह मस्जिद टोक्यो के एक शांत क्षेत्र में स्थित है जो 1938 में कज़ान रूस से जापान के लिए आये तुर्कों द्वारा बनाई गई है।

कुछ लोग इस मस्जिद को एशियाई मस्जिदों में सबसे खूबसूरत मानते हैं।

मस्जिद का बाहरी हिस्सा पुनर्निर्माण किया गया और उसके दरवाज़ों की सुंदर डिजाइन जटिल ज्यामितीय पैटर्न के साथ इमारत की इस्लामी वास्तुकला को दर्शाता है।

मस्जिद की दीवारें और छतें भी सुंदर सजावट, ज्यामितीय पैटर्न और इस्लामी सुलेख से सजाई गई हैं।

दुनिया भर के मुसलमान, टोक्यो मस्जिद को जापान की यात्रा में अपरिहार्य आकर्षणों में से एक समझते हैं।

जापान में इस्लाम 1920 के दशक में उभरा है, जो सैकड़ों तुर्क मुसलमानों की रूस से इस देश की क्रांति के कारण प्रवास के परिणामस्वरूप थी ।

1930 में, जापान में मुसलमानों की संख्या लगभग 1000 लोगों पर अलग पृष्ठभूमि के साथ पहुंच गई।

आप्रवासियों की एक दूसरी लहर कि 1980 के दशक में जापान में मुस्लिम आबादी अपने अधिकतम संख्या पर पंहुची, क्रमशः ईरान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से प्रवासी श्रमिकों की थी।

जापान लगभग 127 मिल्युन की आबादी के साथ दसवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है, और आज लग भग 120 हजार मुसलमानों के लिए रहने का स्थल है।

3619801



captcha