IQNA

सऊदी अरब ने पवित्र मशाइर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया

16:29 - July 19, 2020
समाचार आईडी: 3474961
सऊदी अरब ने पवित्र मशाइर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया
तेहरान (IQNA) सऊदी अरब के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने घोषणा किया कि तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थानों मिना, मुज़्दलिफा और अराफात में प्रवेश करने पर 11 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया है।

इकना ने रूस टुडे के अनुसार के अनुसार बताया कि  सऊदी अरब के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने अपने ट्विटर पेज पर घोषणा किया है कि निरंतर कोरोना संकट के कारण, सुरक्षा बल तीर्थयात्रियों को 11 अगस्त तक "मिना", मुज़्दलिफा और अराफात में प्रवेश करने से रोकेंगे।
सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा: "जो लोग इन पवित्र जग़हो में प्रवेश करने और बिना अनुमति के प्रवेश करने से संबंधित निर्देशों का उल्लंघन करेंग़ें  उन पर 10,000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा।
सार्वजनिक सुरक्षा प्रशासन ने जोर देकर कहा कि यदि विरोध और निर्देश के उल्लंघन को दोहराया गया तो दंड दोगुना हो जाएगा।
सऊदी के हज मंत्रालय ने हाल ही में एक बयान जारी कर घोषणा की है कि इस साल का हज कोरोना के खिलाफ लड़ाई के संदर्भ में सीमित होगा, और इसमें केवल सऊदी अरब के और विभिन्न राष्ट्रियताओं के यहा रहने वाले शामिल होंगे और सऊदी अरब के बाहर से कोई नहीं आ सकता है।
3911191
captcha