अफगान मुद्दे पर नई दिल्ली में मिले 8 देशों के NSA, बोले- आतंक का गढ़ नहीं बनने देंगे

IQNA

टैग
तेहरान (IQNA)  नई दिल्ली. अफगानिस्तान के मुद्दे (Afghanistan Issue) पर दिल्ली में भारत की मेजबानी में 8 देशों की अहम बैठक (Big meet) हुई है. बैठक में रूस, ईरान समेत मध्य एशिया के पांच देश हिस्सा ले रहे हैं. बैठक के दौरान सभी देशों ने एक सुर में दोहराया है कि वो शांति और सुरक्षित अफगानिस्तान की वकालत करते हैं. इस मीटिंग में यह तय करने पर जोर दिया गया है कि अफगानस्तिान कट्टरपंथ, उग्रवाद से मुक्त रहे एवं कभी वैश्विक आतंकवाद का स्रोत न बन पाए. इसके अलावा अफगान समाज में सभी वर्गों को भेदभाव रहित एवं एकसमान मानवीय मदद मिलने को लेकर भी सहमति बनी.
समाचार आईडी: 3476645    प्रकाशित तिथि : 2021/11/10