IQNA

अन्नस्रह फ्रंट ने हिजबुल्लाह को धमकी दी

16:46 - January 25, 2014
समाचार आईडी: 1366190
अंतर्राष्ट्रीय समूह : आतंकवादी समूह अन्नस्रह फ्रंट लेबनान ने ऐक बयान में हिजबुल्लाह के शिविरों को लक्षित करने की धमकी दी और इसको वैध लक्ष्य कहा है.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी ( IQNA) समाचार स्टेशन अल्हदस के अनुसार, अल कायदा से संबद्धित इस आतंकवादी समूह ने अपने ट्विटर खाते में घोषणा कीः हिजबुल्लाह के सभी शिविरों, सुरक्षा और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना वैध है.
इस समूह ने बाद में दावा किया कि हिजबुल्लाह आम लोगों के बीच छुप गऐ है ताकि मुजाहिदीन द्वारा लक्षित न होसकें.

अन्नस्रह फ्रंट ने कहाःलेब्नान में अहले सुन्नत की जान की रक्षा के लिऐ उनसे चाहते हैं कि हिजबुल्लाह शिविरों व उनके भीड़ वाले इलाक़ों से दूर रहें ता कि हमले का निशाना न बनें.

इस समूह ने अंत मे लेबनान के सुन्नी गुटों से कहा है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध में उनकी मदद करें.

1365715


 

captcha