IQNA

पाकिस्तान जमात ए इस्लामी के अध्यक्ष;

ग़ाज़ा अपराधों के मुक़ाबले मुस्लिम देशों की चुप्पी शर्मनाक है

12:23 - August 12, 2014
समाचार आईडी: 1438551
अंतरराष्ट्रीय समूह:सिराजुलहक़ ने ग़ाज़ा मुद्दे पर मुस्लिम देशों की चुप्पी की आलोचना करते हुऐ बल दियाः मुस्लिम देशों के नेताओं ने अपने हितों की रक्षा के लिए गाजा में यहूदी शासन के क्रूर अपराधों पर अपनी आँखें बंद कर ली हैं.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA), सिराजुलहक़ पाकिस्तान जमात ए इस्लामी के प्रमुख ने गाजा में यहूदी शासन के अपराधों के विरोध में एक सभा को संबोधित करते हुए इस बात को बयान करते हुऐ कहाःआज यहां तक कि ब्रिटेन और अमेरिका में लाखों लोग गाजा लोगों के समर्थन में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन  कर रहे हैं लेकिन इस्लामी देशों में इन अपराधों के मुक़ाबले भारी चुप्पी देखने को मिल रही है.
उन्हों ने गाजा की स्थिति की ओर इशारा करते हुऐ कहाः टैंकों और मिसाइलों के नीचे बच्चों को मार डाला जा रहा है मस्जिदें और अस्पताल सुरक्षित नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद इस्लामी देशों के नेता अपने हितों की रक्षा के लिए चुप्पी साध ली है.
सिराज उल हक़ ने यहूदी शासन के अपराधों की निंदा करते हुऐ गाजा की नाकेबंदी खत्म करने की अपील की.
उन्होंने बल दियाःकि इन अपराधों की निंदा करने सिर्फ काफ़ी नहीं है, बल्कि इस्लामी राष्ट्रों को व्यावहारिक समाधान खोजना चाहिए.
गाजामें यहूदी शासन के अपराधों के ख़िलाफ़ कल, 11 अगस्त को लाहौर में हज़ारो बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की उपस्थित के साथ निंदा रैली आयोजित की गई थी.
1438015

captcha