कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) सऊदी अखबार Alblad के मुताबिक, "तलाल बिन अहमद अल-अक़ील" अवक़ाफ़ और इस्लामिक मामलों के मंत्रालय व हज के बारे में सऊदी जानकारी देने में सलाहकार" ने कहा: यह मार्गदर्शन डीवीडी का उत्पादन सऊदी अवक़ाफ़ मंत्रालय के प्रयास से हुआ है और 9 भाषाओं में अनुवाद के साथ में दुनिया के 60 से अधिक अरबी और इस्लामी नेटवर्क उपग्रह पर प्रसारित हो रहा है.
उन्होंने कहा: इसी तरह सऊदी अवक़ाफ़ मंत्रालय हाजयों की सही जानकारी के लिए, समाचार पत्र और पत्रिकाएं, मैगज़ीन और इंटरनेट, टेलीविजन व रेडियो नेटवर्क के माध्यम से इस क्षेत्र में जानकारी देगा.
अंत में उन्होंने कहा: सऊदी मंत्रालय कीओर से इस कार्यक्रम के उत्पादन का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को हज व ज़ियारत के बारे मे सही ज्ञान और सूचना देना है ता कि हाजी आसानी से आमाल कर सकें।493891