IQNA

"माहे मुबारक रमजान में उपवास"नामी पुस्तक तातारस्तान में प्रकाशित हुईः

6:00 - July 24, 2010
समाचार आईडी: 1960772
अंतरराष्ट्रीय समूह: "माहे मुबारक रमजान में उपवास" पुस्तक "वलीयुल्लाह याक़ूब ऐफ़" द्वारा तातार भाषा में लिखी तातारस्तान गणराज्य में प्रकाशित हुई.
कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार, info-islam के हवाले से,इस पुस्तक में सरल भाषा के साथ इस्लाम में उपवास, उपवास का लाभ, उपवास की विशेष्ताऐं और शबे कद्र विषय की जानकारी, पाठकों के लिए वर्णित की गई है.

इसी तरह इस किताब के लेखक ने क़ुरानी आयात और हदीसों, इफ़्तार की मेज के लिए सबसे अच्छा भोजन और भगवान के महीने में उपस्थिति होने के तरीक़ों के संदर्भ में बयान किया और पुस्तक का ऐक भाग रमजान के हवाले से सवाल जवाब के रूप में उल्लेख किया गया है.

यह पुस्तक प्रकाशक "ईमान" द्वारा, रमजान के आगमन के अवसर पर प्रकाशित की गयी है तातारस्तानी मुसलमानों का उपवास बुधवार, 11 अगस्त से शुरू हो जाएगा.
619758

captcha