IQNA

अमेरिकी रेडियो अधिकारियों ने इस्लाम का अपमान करने वाले प्रसारण कर्ता को निकाल दियाः

6:37 - October 23, 2010
समाचार आईडी: 2017450
अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिकी नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR)के अधिकारियों ने,« जॉन विलियम्स»इस रेडियो के प्रसिद्ध प्रसारण कर्ता को ऐक टेलीविजन नेटवर्क पर इस्लाम विरोधी बयान के कारण, निष्कासित कर दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, lemonde,के हवाले से, जॉन विलियम्स दो दिनों पहले,ऐक टीवी कार्यक्रम«O'Reilly फैक्टर» नेटवर्क "फॉक्स"पर उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को चलाने वाले के सवाल "वर्तमान में अमेरिकी स्थिति" के जवाब में मुसलमानों को देश के लिए हल न होने वाली पहेली के रूप में बताया.

उन्होंने टीवी कार्यक्रम में यह भी कहा: जब मैं सार्वजनिक स्थानों या सार्वजनिक परिवहन में मुसलमानों के साथ बैठता हूं तो नर्वस(ग़ुस्से में) हो जाता हूं.

अमेरिकी नेशनल पब्लिक रेडियो ने एक बयान प्रकाशित करके इस टिप्पणी की जोरदार निंदा की और बल दिया:ऐसी टिप्पणियां हमारी नीतियों और बौद्धिक के विपरीत हैं और इस तरह के विश्वासों के लोग इस तरह के बयानों के साथ हमारे रेडियो पर काम नहीं कर सकते.

इसी तरह इस बयान के दूसरे भाग में आया है: एक टेलीविजन कार्यक्रम में जॉन विलियम्स के बयान,की समीक्षा के बाद नेशनल पब्लिक रेडियो के अमेरिकी अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला है कि यह रेडियो प्रसारण कर्ता अपनी गतिविधि जारी नहीं रख सकता.
679906
captcha