IQNA

हलब में फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का महोत्सव आयोजित किया गयाः

7:30 - October 31, 2010
समाचार आईडी: 2022394
संस्कृति और कला विभाग: "फिलिस्तीन मेमोरियल होम" के प्रयासों के साथ फिलिस्तीनी एकजुटता का महोत्सव हलब सीरिया में आयोजित किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) सीरिया शाखा के आनुसार, सीरिया समाचार एजेंसी (साना) के हवाले से,यह त्योहार गुरुवार 28 अक्तूबर को, अरब संस्कृति संघ,पूरे फिलीस्तीनी लेखकों और पत्रकारों और फिलिस्तीनी- अरबी क्लब के सहयोग से से आयोजित होगा.
संस्कृति हलब के निदेशक ने त्योहार के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, फिलिस्तीनी मुद्दे को अरब का केंद्रीय मुद्दा बताया और फिलीस्तीनी लोगों के खिलाफ ग़ासिब यहूदी शासन के अपराधों और गाजा पट्टी की अपमानजनक घेराबंदी की निंदा की.

मोहम्मद अलईद फिलीस्तीन मेमोरियल हाउस के सलाहकार ने बात जारी रखते हुऐ बल दिया:यह संस्थान पुनर्वास और फिलिस्तीन के नाम याद, देश की विरासत के संरक्षण, फिलिस्तीनियों को उनकी भुमि वापसी के संस्कृति प्रकाशन, और उनके अधिकार दिलाने के लिए कोशिश कर रहा है और अब तक इस क्षेत्र में अलग अलग फिल्मों का उत्पादन और थिएटर चलाऐं है.

रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीन मेमोरियल होम 2005 में हलब स्थापित किया गया था, और य केंद्र सीरिया के विभिन्न प्रांतों में पांच शाखाऐं रखता है और फिलिस्तीन की याद व स्मृति को पुनर्जीवित करने और देश की विरासत के समर्थन की कोशिश कर रहा है.
685074
captcha