IQNA

फ्रांसीसी मुस्लिम काउंसिल ने इराकी ईसाइयों के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई की निंदा कीः

7:23 - November 13, 2010
समाचार आईडी: 2030464
अंतरराष्ट्रीय समूह: फ्रांसीसी मुस्लिम काउंसिल (CFCM) ने,12 नवम्बर को एक बयान जारी बगदाद के ईसाईयों पर आतंकवादी गुटों द्वारा हमले की निंदा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, फ्रेंच सरकारी समाचार एजेंसी(एएफपी) के हवाले से, इस बयान में आया है: फ्रांस के मुसलमान इराकी ईसाइयों की स्थिति के बारे में चिंतित हैं; फ्रांसीसी मुस्लिम काउंसिल भी इस देश के मुसलमानों की ओर से कुछ
उग्रवादी समूहों द्वारा इस्लाम के नम का उपकरण के तौर पर उपयोग करना और इराक की राजधानी बगदाद में ईसाई अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा करता है.
इस जारी बयान में कहा गया है, फ्रेंच मुस्लिम इस देश में ईसाइयों के साथ हैं, बगदाद में आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हैं और सभी जिम्मेदार संगठनों ऐवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चाहते है इन कार्यों को रोकने के लिए और
इराक में शांति बहाल करने के लिए अपने सारे प्रयास काम में लाऐं.
फ्रांसीसी मुस्लिम काउंसिल ने अंत में कहा:ऐसे समुदाय जहां मुसलमान मुस्लिम धार्मिक बहुमत के रूप में हुकूमत करते हैं धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और उनका समर्थन करना धार्मिक ऐवं इस्लामी कर्तव्य मुसलमानों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है.
693844
captcha