अंतरराष्ट्रीय समूह: लेबनान, इराक, कुवैत, सीरिया, फिलिस्तीन, बहरीन, अल्जीरिया, सऊदी अरब और मिस्र देशों के 35 से अधिक विचारकों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं,ने "सहिष्णुता" दिवस के अवसर पर एक बयान जारी करके विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच सहिष्णुता की मांग की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, Rasd समाचार नेटवर्क के हवाले से,इस बयान में जो कि इस्लामी अध्ययन और सूचना अध्ययन साइट जानकारी"AFAQ" में जारी किया गया था,मुसल्मान शोधकर्ताओं और विद्वानों ने अंतरराष्ट्रीय मानवअधिकार संगठनों, राजनीतिक व्यवस्था और नागरिक संस्थाओं से अपील की है कि सहिष्णुता की संस्कृति को सार्वजनिक करने और अपराधियों और धार्मिक घृणा पैदा करने वालों को सज़ा देने में कोशिश करें.
इस बयान में जो कि" हिंसा के लिए नही, सहिष्णुता के लिऐ हाँ " के शीर्षक के साथ प्रकाशित हुआ है, आया हैं: सहिष्णुता यानि सम्मान करना और दूसरों को, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और मानवाधिकारों के सिद्धांतों के आधार पर स्वीकार करना है.
इस बयान में जोर दिया गया है: धार्मिक पहचान को बनाए रखने,में पक्षपात मानव संबंधों में गंभीर समस्याओं का कारण बन जाता है.
701710