ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, साइट जानकारी «IISMM-EHESS»के हवाले से,यह बैठक महत्वाकांक्षा इस्लामिक स्टडीज इंस्टिट्यूट और मुस्लिम समुदायों (IISMM-EHESS)के प्रयासों से इतिहास के दौरान फ्रांस में मुसलमानों के दफन के तरीक़ों और वर्तमान स्थिति में फ्रांस के कानून की इन क्षेत्रों में मूल्यांकन के उददेश्य से आयोजित की जाएगी.
इसी तरह फ्रांसीसी नागरिक कानून के साथ इस्लामी शरीयत के नियमों की मुताबि़क़त मुर्दों के दफन के हवाले से, फ्रांस में धार्मिक, न्यायिक, सामाजिक और ऐतिहासिक लेहाज़ से दफन का विषय , मुस्लिम मुर्दों के दफ़्न करने से संबंधित मामलों की सुविधा के लिए फ्रांसीसी सरकार की रणनीतियां, और फ्रांस में कुछ मुसलमानों की अपने मुर्दों को दफन के लिए जन्म देश में लेजाने की अपील जैसे विषयों के बारे में बैठक के अन्य प्रमुख मुददों से हैं.
उल्लेख के लायक है कि इस्लामी अध्ययन और मुस्लिम समुदाय संस्थान 1991 में फ्रेंच राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस्लामी अध्ययन के क्षेत्र में अनुभवों के आदान प्रदान व सहयोग के लिए नए क्षितिज के निर्माण के उद्देश्य से स्थापित किया गया था.
704380