IQNA

वास्तविक क्षेत्रीय खतरा विदेशियों के हस्तक्षेप से है, ना कि शियों से है

8:20 - January 04, 2011
समाचार आईडी: 2058401
अंतरराष्ट्रीय समूह: शेख़ अल अज़हर ने कहा: इस क्षेत्र में शियों की संख्या में वृद्धि जोखिम भरा नहीं है, लेकिन असली क्षेत्रीय खतरा विदेशियों के हस्तक्षेप से है जिसका उदाहरण इराक में देखा जा सकता है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट अलजवार के अनुसार उद्धृत किया कि शेख अल अजहर अहमद अल तय्यब ने इसके जवाब में कि क्या क्षेत्र में शियों की एक बङी संख्या जोखिम भरी है? उन्होंने कहा: बाहरी लोगों से हस्तक्षेप का वास्तविक खतरा है जिसका उदाहरण इराक में देखा जा सकता है.
उन्होंने कहा:"अमेरिका ने इराक पर कब्ज़ा कर लिया है और उस पर शासन कर रहा है और फिर उसे छोड़ दिया, और अब इस देश के कुछ लोगों से दीनी और धार्मिक मुद्दों के साथ,और एक दूसरे को सांप्रदायिक लक्ष्य क़रार दे रहा है जबकि इस मुद्दे को अतीत में नहीं देखा गया यह तनाव शिया और सुन्नी के हित में नहीं है.
शेख़ अल अज़हर ने मिस्र के राजनीतिक घटनाक्रम के संबंध में आगे कहा: इख़वान अल मुसलेमीन आंदोलन मिस्र में राजनीतिक गतिविधियां रखता है और अल अज़हर भी केवल एक शैक्षणिक संस्थान है मुक्षे राजनीतिक मुद्दों में कोई दिलचस्पी नहीं है और इसका मतलब यह नही है कि राजनीतिक स्थिति और मौजूदा नीति या पार्टी का मैं समर्थन करूं
723140
captcha