ईरान की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "अलकौसर,जानकारी साइट के अनुसार बताया कि मुस्लिम ब्रदरहुङ क्रांति के रहबरों में से एक रहबर (कमाल अलहलबावी) ने तेहरान में इस सप्ताह4 फरवरी के नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में मक़ामे मोअज़्ज़मे रहबरी के उपदेश की प्रशंसा की है और आशा व्यक्त की कि:भविष्य में मिस्र के लोग ईमानदार और सच्ची सरकार की छाया में जैसे ईरान के इस्लामी गणराज्य की सरकार में जीवन बिताते हैं और बहादुर और ईमानदार व्यक्ति जैसे ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद,हैं मिस्र की सरकार के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी को अपने कंधो पर ले लिया है
(कमाल अलहलबावी) ने मक़ामे मोअज़्ज़मे रहबरी के उपदेशो जिसमें रहबर ने कहा कि टुनिशिया और मिस्र के लोगों का इंक़ेलाब क्षेत्र में नए इस्लामी पूर्व की शुरूआत है और कहा: कि"मिस्र में इस्लामी सरकार का गठन लोगों की लोकप्रिय मांग है.
याद रहे कि मक़ामे मोअज़्ज़मे रहबरी ने यह ख़ुतबा 32वीं इस्लामी क्रांति के अवसर पर तेहरान की नमाज जुमा में दिया,हज़रत अयातुल्ला अल उज़मा ख़ामेनाई ने अरबी भाषा में ट्यूनीशिया और मिस्र की क्रांतियों के बारे में संबोधित किया
743533