ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा लेबनान की«lebanonfiles» जानकारी साइट ने उद्धृत किया कि अयातुल्ला"अब्दुल अमीर क़ुबलान" ने इस संदेश में बल देकर कहा: बहरीन इस्लामी देश है उसे इस देश की स्थिरता और सुरक्षा को वापस लाना चाहिए.
अयातुल्ला क़ुबलान ने बात जारी रखते हुए कहा: क्यों बहरीन के लोगों को मारा जाना चाहिए जबकि इस देश का बादशाह जनता के हितों पर विचार और न्याय की रक्षा करना चाहता है
उन्होंने यह भी कहा: बहरीन के शासक को लोगों के लिए न्याय करना चाहिए और यह जानना चाहिए कि सत्ता और उत्पीड़न हमेशा नही रहता जो चीज़ बाक़ी रहती है वह है इंसाफ
यह उल्लेखनीय है कि बहरीन में 70 प्रतिशत शिया हैं और पिछले शनिवार 13 फ़रवरी से सड़कों पर प्रदर्शन करके शासन में परिवर्तन लाना चाहते हैं लेकिन सुरक्षा बलों ने गंभीर रूप से उन लोगों के साथ बर्ताव किया है और अब तक कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं.
750270