ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)शाखा भारत ने बताया कि 28 फरवरी सोमवार को हुज्जतुल इस्लाम मेहंदी मेहंदवीपूर ने भारत के मदरसे नदवतुल ओलमा के प्रिंसिपल मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी और नदवतुल ओलमा के सरपरस्त सलमान हुसैनी नदवी से मुलाक़ात और बातचीत की
हुज्जतुल इस्लाम मेहंदी मेहंदवीपूर की इस मुलाक़ात में लखनऊ शहर के इमामे जुमा सय्यद कलबे जव्वाद नक़वी उनके साथ थे नदवतुल ओलमा के अधिकारियों को ईरान के इस्लामी गणराज्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आमंत्रित किया है
उन्होंने मदरसे नदवतुल ओलमा के अधिकारियों के साथ मुलाकात में भारत के मुसलमानों की शैक्षिक स्थिति के बारे में तवज्जोह दी और मदरसे के प्रिंसिपल से इस बारे में बातचीत की
उन्होंने अंत में ईरान के महान इस्लामी क्रांति के संस्थापक हज़रत इमाम खोमैनी (र0अ0) के व्यक्तित्व का उल्लेख किया और ज़ोर देकर कहा: विश्व को इमाम खुमैनी (र0अ0) की क्रांति से लाभ हुआ है
रिपोर्ट के अनुसार, अंत में दोनों पक्षों के बीच एकता पर बहुत जोर दिया ग़या
756401