ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) भारत शाखा,यह संगोष्ठी "मानवता के नेता" नारे के साथ संगठन "हसन आरा" के प्रयास और नबीऐ इस्लाम (अ.स.) के जन्म दिवस सालगिरह के अवसर पर दिल्ली में आयोजित हुआ और उसमें दुनिया में शांति और सुरक्षा फैलाने के लिए सीरते नबवी पर अमल करने पर बल दिया गया.
"शीला दिक्षित, दिल्ली की मुख्य मंत्री,सेमिनार में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थीं और" सै.कल्बे सादेक़ नक़्वी, मुसलमानों के व्यक्तिगत अधिकार का समर्थन करने वाले संगठन के उपाध्यक्ष,ने उद्घाटन भाषण दिया .
सै.कल्बे सादेक़ नक़्वी ने कहा: अगर हम समाज में सुधार करना चाहते हैं तो इस्लामी शिक्षाओं को उचित तरीके से फैलाना चाहिये और यह जान लें कि इस्लाम हमेशा शांति और दोस्ती का समर्थक था और कुरान में सुल्हे हुदैबियह"पर मुसलमानों को बधाई दी गई है.
"फैसल बिन हसन ट्राड,भारत में सऊदी राजदूत ने भी दिल्ली संगोष्ठी में कहा: इस्लाम धर्म मतभेद और जुदाई के खिलाफ है और मुसलमानों के बीच भाईचारे पर जोर देता है.
दिल्ली की मुख्य मंत्री ने भी जोर दिया:इस्लाम के पैग़ाम का प्रकाशन ही, आज की दुनिया में समस्याओं और प्रब्लम का लिए एकमात्र समाधान है और दुनिया में युद्ध की आग को हम इस्लाम को फैलाकर शांत कर सकते हैं.
758350