IQNA

मक्का, विशेष सशस्त्र बलों के लिए हिफ़्ज़े क़ुरान के छठे दौरे के मुक़ाबले का मेजबान

13:21 - March 09, 2011
समाचार आईडी: 2093144
अंतरराष्ट्रीय समूह: विशेष सशस्त्र बल के लिए अंतरराष्ट्रीय हिफ़्ज़े क़ुरान के छठे दौरे का मुक़ाबला 11 मार्च शुक्रवार को शहर मक्का में शुरु हो जाएगा
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने सऊदी हज मंत्रालय (हज सूचना) की जानकारी डाटाबेस के अनुसार बताया कि प्रिंस «सुल्तान बिन अब्दुल अजीज,और सऊदी अरब का रक्षा मंत्रालय इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की निगरानी के लिए जिम्मेदार है
सऊदी सशस्त्र बलों के धार्मिक मामलों के प्रविष्टि के महानिदेशक"अब्दुल्ला बिन सालेह बिन अब्दुल हमीद आले शेख, ने इस बारे में घोषणा की: कि 20 अरबी और इस्लामी देशों से तक़रीबन 90 हाफ़िज़ इस टूर्नामेंट में भाग लेंगें और विभिन्न विषयों में एक दूसरे के साथ मुक़ाबला करेंगें
यह मुक़ाबला चार विषयों में तरतील और तजवीद के साथ पूरे कुरान का हिफ़्ज़,20 पारे तरतील और तजवीद के साथ,10 पारे तरतील और तजवीद के साथ,और क़ुरान करीम के पांच पारे का हिफ़्ज़ तरतील में विशेषता के साथ और तजवीद के नियमों के साथ आयोजित किया जाएगा
हिफ़्ज़े कुरान करीम का पहला अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला विशेष रूप से सशस्त्र बलों के लिए 2001 में सऊदी में आयोजित किया गया था
760007
captcha